Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्‍य में रोहिंग्‍या की धमक, चारधाम यात्रा पर जाने से पहले होगा लोगों का सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्‍य में रोहिंग्‍या की धमक, चारधाम यात्रा पर जाने से पहले होगा लोगों का सत्यापन

RNS INDIA NEWS 19/04/2022
rns featured image new

देहरादून।  दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस धार्मिक जुलूसों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरत रही है। पुलिस प्रत्येक धार्मिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता की जांच करेगी।
पुलिस मुख्‍याल से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ की आशंकाओं के बीच पुलिस सतर्क हो गई है। समाचार एजेंसी आरएनएस को पता चला कि भाजपा के एक नेता ने इस मामले में प्रार्थनापत्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था। इसी आधार पर मुख्यालय ने जिला पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इनके आने का कोई ठोस सबूत अभी तक पुलिस के पास नहीं है, लेकिन रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सीओ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्ह्वित करेगी।

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। जिलों के सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन कराने को कहा गया है। वहीं एसएसपी ने बताया कि महिला सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रत्येक थाने में क्यूआरटी (क्विक रियेक्शन टीम) गठित की जाएगी। यह टीम महिला संबंधी अपराधों की विवेचना करेगी।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में आने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं मिल रही शिकायतों के आधार पर सरकार जल्द ही इस क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन ड्राइव भी कराएगी।
उत्तराखंड में अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल बीते दिनों संतों ने मांग की थी कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह विषय है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने से पहले लोगों का सत्यापन किया जाएगा। धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यूपी, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से प्रदेश में आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के लिए सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी। ताकि चारधाम यात्रा में किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके। मुख्यमंत्री ने सत्यापन व्यवस्था किसी धर्म विशेष के लिए रखे जाने की बात नहीं की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून: असली बताकर बेचा जा रहा था नकली माल, छापा
Next: क्रेडिट कार्ड की जानकारी को कॉल की, खाते से 2.38 लाख गायब

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.