Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • राजनीति का कलंक हैं दल-बदलू नेता : अरविंद पांडेय
  • चम्पावत

राजनीति का कलंक हैं दल-बदलू नेता : अरविंद पांडेय

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
rns featured image new

चम्पावत। काबिना मंत्री अरविंद पांडेय ने दल बदलने वाले नेताओं को राजनीति का कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि दल-बदलू नेता दोनों ही पार्टियों को कलंकित करते हैं। ऐसे नेता संबंधित पार्टियों में बूथ लेवल से कार्य करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का दमन करते हैं। लिहाजा दल -बदलुओं से सावधान रहने की जरूरत है।मंगलवार को मंत्री अरविंद पांडेय चम्पावत के गौरल मैदान में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे थे। प्रेसवार्ता के दौरान, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। यदि लोकायुक्त होता तो वो भी ये ही कार्य करता।

उन्होंने कहा कि दल बदल वाला नेता जिस पार्टी से जाता है उसे भी कलंकित करता है जिस पार्टी में शामिल होता है उसे भी कलंकित करता है। यहां उन्होंने नाम लिए बगैर यशपाल आर्य पर इशारों-इशारों में निशाना साधा। कहा कि बूथ स्तर में लंबे समय से काम करके उठने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का भी दल बदल करने वाले नेता दमन करते हैं। चाहे व भाजपा हो या फिर कांग्रेस। कहा कि दल बदल वाले नेता किसी पार्टी और प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं।

दल बदल वालों से पूछें उपलब्धियां
मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि 20-25 साल से मंत्री पद पर आसीन रहे नेताओं से पूछिए कि उन्होंने अपने विभाग में क्या बदलाव किए, क्या उपलब्धियां हासिल कीं। ये लोग अपने बेटे और बेटी को को ही आगे बढ़ाने में मसगूल रहते हैं। कहा कि ये लोग किसी पार्टी अथवा संगठन का हित नहीं कर सकते हैं। मंत्री ने ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा। हालांकि अन्य दलों से भाजपा में आने वाले नेताओं को लेकर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। कहा कि पूर्व में कांग्रेस महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल रही थी। लेकिन अब वह पार्टी देश विरोधी गतिविधियां कर रही हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रवादी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास को छू रहा उत्तराखंड : डा. हरक सिंह
Next: पानी की समस्या को लेकर दिया एसडीएम को ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.