Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजमहल से तय होता है श्री बदरीनाथ धाम का रास्ता
  • चमोली
  • देहरादून

राजमहल से तय होता है श्री बदरीनाथ धाम का रास्ता

RNS INDIA NEWS 22/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। आजादी के बाद समूचे देश से राजतंत्र समाप्त हो गया है और टिहरी रियासत भी गणतंत्र में शामिल हो गई है, लेकिन यह उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत ही कही जाएगी कि राज्य की परंपरा में प्रतीकात्मक रूप से राजतंत्र आज भी जीवित है। प्राचीनकाल में राजा को भगवान का रूप कहा जाता था। इसलिए टिहरी नरेश को गढ़वाल में बुलांदा बदरी कहा जाता है। आज भी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पौराणिक परंपरा के अनुसार टिहरी नरेश ही घोषित करते हैं। हिन्दुओं के करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था का प्रतीक बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकालने की परंपरा पौराणिक है। मान्यता है कि जगदगुरू शंकराचार्य ने जब बदरीधाम की स्थापना की तभी से कपाट खुलने की तिथि टिहरी नरेश ही निकाल रहे हैं। वसंत पंचमी के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद राज पुरोहित बद्रीधाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकालते हैं और इसकी घोषणा टिहरी राजा ही करते हैं। कई दशकों से नरेन्द्रनगर स्थित राजमहल मे यह परंपरा निभाई जा रही है। पौराणिक परंपरा के अनुसार आज भी गाडूघड़ा यात्रा राजमहल पहुंचती है। जहां कुंवारी और सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर बदरीधाम के लिये तेल निकालती हैं। धाम में निकलने वाले तेल की शुद्धता के लिए महिलाएं मुंह पर पीला कपड़ा बांधकर तेल निकालती हैं। ताकि मुंह के जरिए अशुद्ध पदार्थ तेल में न पहुंचे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा शु्क्रवार को वसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर टिहरी राजमहल में होगी। गाडू कलश यात्रा शुक्रवार सुबह नरेन्द्रनगर पहुंच जाएगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के प्रवक्ता हरीश गौड ने बताया कि शुक्रवार को राजपुरोहित पंचाग की गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त निकालेंगे। नरेन्द्रनगर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या
Next: साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.