Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजकुमार की चल-अचल संपत्ति पिछले पांच वर्ष में 30 लाख रुपये बढ़ी
  • देहरादून

राजकुमार की चल-अचल संपत्ति पिछले पांच वर्ष में 30 लाख रुपये बढ़ी

RNS INDIA NEWS 28/01/2022
default featured image

देहरादून। राजपुर रोड (आरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी खजान दास की संपत्ति में पिछले पांच वर्ष में करीब 50 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार की चल-अचल संपत्ति पिछले पांच वर्ष में 30 लाख रुपये बढ़ी है।

पिछले यानी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में खजान दास ने अपनी कुल संपत्ति पांच करोड़ 36 लाख रुपये घोषित की थी। इस बार नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार खजान दास के पास वर्तमान में पांच करोड़ 86 लाख रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति है। वर्तमान में 63 वर्षीय खजान दास के विभिन्न बैंक खातों में 63 लाख 22 हजार 881 रुपये जमा हैं। उनके पास दो वाहन हैं, जिनकी कीमत 17 लाख रुपये के करीब है। अचल संपत्ति के रूप में दो मकान और तीन भूखंड हैं, वर्तमान में जिनकी कीमत करीब 86 लाख रुपये है। खजान दास के नाम पर तीन लाख 42 हजार रुपये का बैंक ऋण भी है। वहीं, उनकी दोनों पत्नियों के पास कुल 20 लाख 30 हजार रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की बीमा पालिसी है।

उधर, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी कुल संपत्ति चार करोड़ 90 लाख रुपये घोषित की थी। इस बार नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार राजकुमार के पास वर्तमान में पांच करोड़ 20 लाख रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति है। 60 वर्षीय राजकुमार के पास वर्तमान में दो लाख दस हजार रुपये और उनकी पत्नी के पास 8600 रुपये नकद हैं। राजकुमार के पांच बैंक खातों में वर्तमान में 24 लाख 53 हजार 385 रुपये जमा हैं। उनके पास 73 लाख से अधिक की गैर कृषि योग्य भूमि भी है। इसके अलावा एक आवास और दो भूखंड उनके नाम दर्ज हैं। राजकुमार के पास दो चार पहिया वाहन हैं, जिनकी कीमत साढ़े चार लाख रुपये है। राजकुमार के नाम पर 25 लाख 24 हजार 274 रुपये का बैंक ऋण भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच ही बोर्ड की परीक्षाएं होंगी
Next: थल-मुनस्यारी मार्ग में दो ट्रक बर्फ में फिसले

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.