Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • राजस्व विभाग के कर्मचारी के घर पर हमला
  • सोलन

राजस्व विभाग के कर्मचारी के घर पर हमला

RNS INDIA NEWS 17/10/2021
rns featured image new

कर्मचारी समेत, माता व बहनों के साथ की मारपीट, जान से मारने की भी धमकी

आरएनएस सोलन (बरोटीवाला) :
राजस्व विभाग बद्दी के तहत पटवार वृत भटौलीकलां में कार्यरत कर्मचारी के घर पर हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारी, उसकी पत्नी व बहन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। कर्मचारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना बरोटीवाला में दर्ज ब्यान में गुरमीत सिंह पुत्र भाग चंद निवासी भटौलीकलां ने बताया कि वह पटवार वृत भटौलीकलां में पीटीडब्लयू/एमपीडब्लयू के पद पर कार्यरत है। शनिवार को यह पटवारी दिनेश कुमार के साथ दोपहर 4 बजे शिकायतकर्ता विजय सिंह पुत्र परमानंद व द्वितीय पक्ष माता राम पुत्र चूहड़ा राम की शिकायत पर छानबीन के लिए मौजा भटौलीकलां गए थे। मौके पर शिकायकर्ता व उसके तीनों भाई कमल चंद, विजय कुमार, भुपेंद्र सिंह तथा विरेंद्र पुत्र परमानंद भी मौक पर हाजिर थे, जबकि मौके पर माता राम पुत्र चूहड़ा राम भी हाजिर थे। मौके पर छानबीन के दौरान कमल चंद पुत्र परमानंद ने राजस्व विभाग के अफसर नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र भाषा व रिश्वत के पैसे खाने जैसे शब्दों का प्रयोग किया। तो इसने से रोकते हुए कहा कि आप मेरे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें, क्या आपके पास रिश्वत का कोई ठोस सबूत है। जिसके बाद डेढ़ घंटे तक पैमाईश का काम चला और यह व पटवारी दिनेश कुमार अपने पटवार वृत वापिस चले गए।
जिसके बाद करीबन रात 10 बजे इसे अलग अलग नंबरों से फोन पर धमकियां आनी शुरू हो गईं और फोन पर इसके साथ गाली गलौच करते हुए इसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। बार बार फोन आने के चलते इसने फोन उठाना बंद कर दिया, जिसके बाद इसकी बहन के नंबर पर फोन आने शुरू हो गए। तभी 10 मिंट बाद कमल, भुपिंद्र उर्फ भोलू विरेंद्र उर्फ बिंदर पुत्र परमानंद इसके घर व डंडे व हथियार लेकर जबरन घुस गए। हमलावरों ने इसके साथ इसकी माता विमला देवी पत्नी भाग चंद इसकी बहनों ममता देवी व मीना देवी के साथ धक्का मुक्की करते हुए गले से पकडक़र मारपीट की। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग इक्ट्ठे हो गए जिन्होंने बीचबचाब करते हुए इसे, इसकी माता व बहनों को छुड़वाया। घर के बार उपरोक्त हमलावरों के साथ आए 10-12 लोग बाहर भी खड़े थे। कमल चंद व भुपिंद्र ने बाहर जाते जाते इसके परिवार को कहा कि बाहर रोड़ पर जो भी मिलेगा सबको जान से मार देंगे।
कर्मचारी गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखता है इसके पिता व यह अकसर घर से बाहर रहते हैं। यह लोग झगड़ालू व नशेड़ी प्रवृति के व्यक्ति हैं, जिसके चलते इसके परिवार को खतरा है और इन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच व आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता
Next: लॉयन्स क्लब गोल्ड सोलन ने किया मुफ्त मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.