Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राजस्थान चुनाव की बदल गई तारीख, ईसी ने क्या बताईं वजहें
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

राजस्थान चुनाव की बदल गई तारीख, ईसी ने क्या बताईं वजहें

RNS INDIA NEWS 11/10/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख बदल गई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि राजस्थान में 23 नवंबर की बजाय 25 नवंबर को वोटिंग होगी। हालांकि, मतगणना की तारीख नहीं बदली गई है। 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने राज्य में 23 नवंबर को प्रस्तावित हजारों शादियों और देव उठनी एकादशी की वजह से तारीख में बदलाव किया है।
चुनाव आयोग ने कहा कि 23 नवंबर को राज्य में बड़े पैमाने पर शादी के आयोजन हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रम भी हैं। इसे देखते हुए कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने मतदान का तारीख बदलने की अपील की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने वोटिंग की डेट को बदलने का फैसला लिया है। बता दें कि 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है, जिसे देवउठनी भी कहा जाता है। इस दिन शादी करना अच्छा माना जाता है और लोग बिना किसी मुहूर्त को देखे ही शादी करते हैं।
इस बार राजस्थान में देवोत्थान एकादशी के मौके पर 50 हजार से अधिक शादियों का अनुमान है। यही वजह है कि मतदान की तारीख ही बदलने की मांग हो रही थी। भाजपा से पाली के सांसद पीपी चौधरी ने भी चुनाव आयोग को लेटर लिखकर चुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी। देव उठनी एकादशी और शादियों का हवाला देकर उन्होंने भी 23 से दो दिन पहले या बाद में मतदान की मांग की थी। अब चुनाव आयोग ने उठ रही इस मांग को मानते हुए शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। हालांकि नतीजे की तारीख वही रहेगी और 3 दिसंबर को ही वोटों की गिनती होगी।

नया शेड्यूल
गैजेट नोटिफिकेशन- 30 अक्टूबर
नामांकन की अंतिम तारीख- 6 नवंबर
स्क्रूटनी की तारीख- 7 नवंबर
नामांकन वापस लेने की सीमा- 9 नवंबर
मतदान की तारीख- 25 नवंबर
मतगणना की तारीख- 3 दिसंबर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोस्त ने किया हमला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Next: प्रधानमंत्री मोदी के जागेश्वर धाम भ्रमण की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.