Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे पुल पर चल रहा था कपल का फोटो शूट, ट्रेन आती देख 90 फीट गहरी खाई में लगा दी छलांग
  • राष्ट्रीय

रेलवे पुल पर चल रहा था कपल का फोटो शूट, ट्रेन आती देख 90 फीट गहरी खाई में लगा दी छलांग

RNS INDIA NEWS 14/07/2024
rns featured image new

राजस्थान (आरएनएस)। राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के जोगमंडी रेलवे पुल पर पति-पत्नी फोटो शूट करवा रहे थे, तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन को आता देखकर कपल घबरा गए। ट्रेन से बचने के लिए उन्होंने करीब 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोजत रोड के पास हरियामाली निवासी राहुल मेवाड़ा (22) और उनकी पत्नी जाह्नवी (20) गोरमघाट घूमने आए थे। वे जोगमंडी पुल पर मीटर गेज रेलवे लाइन पर टहल रहे थे, तभी कामलीघाट रेलवे स्टेशन से मारवाड़ पैसेंजर ट्रेन आ गई। हालांकि, ट्रेन की स्पीड धीमी थी और वह पुल पर रुक गई, लेकिन तब तक कपल घबरा कर पुल से नीचे कूद चुका था।
रेलवे पुल के पास उनके दो रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन वे ट्रैक पर नहीं थे। वे फोटो और वीडियो क्लिक कर रहे थे, जबकि राहुल और जाह्नवी रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। युगल के पुल से कूदते समय का वीडियो पर सामने आया है। यह वीडियो घटना के समय रिश्तेदार के मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गया।
ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने पुल से उतरकर गंभीर रूप से घायल कपल को उठाया और उन्हें फुलाद रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जाह्नवी को पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और राहुल को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिटफंड कंपनी जुड़े लोगों ने ग्राहकों के ढाई करोड़ हड़पे
Next: महिला की मौत के मामले में पति पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.