Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चिटफंड कंपनी जुड़े लोगों ने ग्राहकों के ढाई करोड़ हड़पे
  • देहरादून

चिटफंड कंपनी जुड़े लोगों ने ग्राहकों के ढाई करोड़ हड़पे

RNS INDIA NEWS 14/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  चिटफंड कंपनी की तरह रकम जमा करने पर उसे बढ़ाकर देने का दावा करनी वाले कंपनी के निदेशक ने आठ लोगों पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है। आठों आरोपी कंपनी की अलग-अलग शाखाओं में निदेशक और अन्य पदों पर रहे हैं। आरोप है कि इन्होंने फर्जीवाड़े से ग्राहकों के ढाई करोड़ रुपये लेकर उनका भुगतान नहीं किया।
एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कैलाशी विजन प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक नसीबुद्दीन निवासी जमनपुर, सेलाकुई की तरफ केस दर्ज कि गया है। जिसमें फुरकान पुत्र शरीफ निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, राकेश कुमार उनियाल पुत्र रामचंद्र निवासी गुज्जर प्लांट, गुमानीवाला, ऋषिकेश, नरेश चंद कुकरेती पुत्र ललित मोहन कुकरेती निवासी प्रतीतनगर, रायवाला, शाहनवाज अहमद पुत्र अल्ताफ अहमद निवासी मोटाआम बांस मंडी नजीबाबाद जिला बिजनौर, उदयराज सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी अकबरपुर चौगांव थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर, पूनम चौहान पत्नी विजेंद्र चौहान निवासी ऋषिकेश, अरुण पाल पुत्र लक्ष्मण सिंह पाल निवासी इस्सेपुर थाना नजीबाबाद और धीरेंद्र कुमार पुत्र गोपीराम निवासी ग्राम इस्सेपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर, यूपी को आरोपी बनाया गया है। नसीबुद्दीन की कंपनी की कई शाखाएं खोली गईं। यह शाखाएं देहरादून जिले के अलावा यूपी के जिला बिजनौर के नजीबाबाद, चंदक, रायपुर सादात, नूरपुर, नगीना और कोटद्वार में थी। इन शाखाओं के निदेशक उदयराज सिंह, शाहनवाज अहमद, रायपुर सदात शाखा प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार, अरुण कुमार पाल थे। रायवाला, छिद्दरवाला, ऋषिकेश की शाखा के निदेशक नरेश चंद कुकरेती, राकेश कुमार उनियाल और शाखा प्रबंधक पूनम चौहान थी। सहसपुर, तिपरपुर और सेलाकुई शाखा का निदेशक फुरकान था। सभी शाखाओं से खाते खोलने और ग्राहकों से एकत्रित रकम को जमा करने और मेच्योर राशि का भुगतान देहरादून शाखा की मुख्य शाखा से होता था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने अपनी-अपनी शाखाओं में लोगों के फर्जी खाते खोले गए। इनके नाम पर लोन लेकर खुद हड़प लिया। जो लोग रकम जमा कर रहे थे उनमें काफी की मेच्योर राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस तरह जनवरी 2020 से लेकर जून 2020 के बीच ढाई करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप है कि ग्राहकों ने केस दर्ज कराए तो नसीबुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वह करीब दो साल बाद जेल से छुटकर आया । इसके बाद उन्होंने कोर्ट में अपना पक्ष रखते कार्रवाई की अपील की। एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं चिंतित : पीएम मोदी
Next: रेलवे पुल पर चल रहा था कपल का फोटो शूट, ट्रेन आती देख 90 फीट गहरी खाई में लगा दी छलांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.