Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रेलवे फाटक न खोलने पर गेट मैन को पीटा
  • नैनीताल

रेलवे फाटक न खोलने पर गेट मैन को पीटा

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। शीशमहल रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को ट्रेन आने के समय गेट बंद करने पर दोनों युवकों ने गेट खोलने की जिद करते हुए मारपीट कर दी। आसपास लोगों के बीच बचाव करने पर दोनों आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम शीशमहल गेट संख्या 56/ए पर गेटमैन मनीष पाठक तैनात था। इस दौरान ट्रेन संख्या 050351-पी आने वाली थी, ऐसे में उसने फाटक गिरा दिया। आरोप है कि इसी बीच विकास गातेला और निमुल तिवारी निवासी श्रमिक बस्ती शीशमहल वहां आए और मनीष से फाटक खोलने की जिद करने लगे। गेटमैन ने उनसे ट्रेन आने के बाद ही गेट खोलने की बात कही तो दोनों भडक़ उठे और उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच वहां खड़े लोग वहां पहुंच गए और बीच बचाव कराने लगे तो दोनों आरोपी गेटमैन को धमकी देकर फरार हो गए। मनीष के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें दोबारा आने और हाथ पैर तोडऩे की धमकी दी। घबराये मनीष पाठक निवासी जीआरएनओ 45ए काठगोदाम रेलवे कॉलोनी,शीशमहल ने काठगोदाम थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद
Next: कॉर्बेट पार्क की ढेला रेंज में मिला मृत बाघ, हडक़ंप मचा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.