Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कॉर्बेट पार्क की ढेला रेंज में मिला मृत बाघ, हडक़ंप मचा
  • नैनीताल

कॉर्बेट पार्क की ढेला रेंज में मिला मृत बाघ, हडक़ंप मचा

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में गश्त के दौरान रविवार को एक बाघ मृत मिला। इससे वन कर्मियों में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर राहुल, डिप्टी डायरेक्टर कल्याणी, एसडीओ कुन्दन सिंह खाती, रेंजर संदीप गिरी और वन्यजीव चिकिसक डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पशु चिकित्सक दुष्यंत कुमार ने पोस्टमार्टम कर बाघ के शव को नष्ट किया। प्रथमदृष्ट्या बाघ की मौत आपसी संघर्ष में होना प्रतीत हो रहा है। ढेला रेंजर संदीप गिरी ने बताया कि रविवार को सुबह के समय वन कर्मी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ढेला पश्चिमी बीट कंपार्टमेंट नंबर 2 में झाडिय़ों में एक बाघ मृत मिला। वनकर्मियों की सूचना पर मौके पर निरीक्षण किया गया। बाघ की मौत 5-6 दिन पहले हुई होगी, क्योंकि उसका शव सड़ चुका था। बाघ के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे प्रतीत होता है कि आपसी संघर्ष में उसकी जान गई होगी। बाघ वयस्क था और नर या फिर मादा कोई जानकारी नहीं हो पाई, क्योंकि शव काफी सड़ चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे फाटक न खोलने पर गेट मैन को पीटा
Next: आप नेताओं का उत्पीडऩ कर रही है भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.