Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे ने 660 और ट्रेनों के संचालन को दी मंजूरी
  • राष्ट्रीय

रेलवे ने 660 और ट्रेनों के संचालन को दी मंजूरी

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत के विभिन्न राज्यों में कोरोनावायरस का ग्राफ गिरने के साथ अनलॉक की प्रक्रिया और पिछले 12 दिनों के दौरान कोविड-19 मामलों की संख्या एक लाख से कम होने को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने  कहा कि उसने एक महीने में 660 और ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोना की गति सपाट होने के साथ, भारतीय रेलवे जनता की यात्रा को सुगम बनाने, प्रवासी कामगारों की आवाजाही के लिए ट्रेनें उपलब्ध कराने और विभिन्न मूल गंतव्य क्लस्टरों में प्रतीक्षा सूची खत्म करने के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाने जा रहा है।
कोविड की दूसरी लहर के गति पकडऩे से पहले, रोजाना औसतन लगभग 1768 मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा था।
18 जून 2021 तक, लगभग 983 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रोजाना परिचालन हो रहा है, जो कोविड से पहले के स्तर की तुलना में लगभग 56 प्रतिशत है। मांग और व्यावसायिक जरूरतों के आधार पर ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है।
एक जून 2021 तक, लगभग 800 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें परिचालन में थीं। एक जून से 18 जून 2021 तक की अवधि के दौरान, क्षेत्रीय रेलवे को 660 अतिरिक्त मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गई थी।
बयान में कहा गया कि क्षेत्रीय रेलवे मंडलों को स्थानीय हालात, टिकट मांग की स्थिति और क्षेत्र में कोविड के मामलों को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का संचालन बहाल करने की सलाह दी जाती है।
भारत में कोविड की दूसरी लहर के बीच रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन को निलंबित कर दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश में भी लगातार सेवा में लगी रही HuManity first की टीम
Next: मलबा आने से हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे दो घंटे रहा बाधित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.