Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई
  • नैनीताल
  • न्यायालय

रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने बुधवार को हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। न्यायालय ने जिलाधिकारी नैनीताल से यह बताने को कहा है कि यह भूमि किसकी है और अभी तक इस भूमि का डिमार्केशन हुआ है या नहीं? कोर्ट ने 24 अप्रैल को डीएम को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई। पूर्व में कोर्ट ने सभी प्रार्थना पत्रों पर 31 मार्च 2021 तक सुनवाई पूरी करने को कहा था, लेकिन आज सुनवाई में रेलवे की ओर से प्रार्थना पत्र देकर कहा गया कि जिन अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है, अभी उनके प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई नहीं हो सकी है। लिहाजा उनकी सुनवाई के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। हल्द्वानी निवासी रवि शंकर जोशी की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें कहा है कि कोर्ट ने पिछले साल डीआरएम को निर्देश दिए थे कि गफूर बस्ती में अतिक्रमण के मामले में जल्द से जल्द सुनवाई कर संबंधित प्रकरणों का निस्तारण करें, लेकिन अभी तक डीआरएम व स्टेट ऑफिसर द्वारा एक भी प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उच्च न्यायलय ने पूर्व में रेलवे की भूमि को खाली कराने के निर्देश दिए थे, जिसमें हल्द्वानी की गफूर बस्ती बसी हुई है। कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय तक रोक लगा दी थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने प्रभावितों को निर्देश दिए थे कि जो प्रभावित हैं, वे अपनी शिकायत डीआरएम इज्जतनगर से कर सकते हैं। कोर्ट ने डीआरएम को निर्देश दिए थे कि शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर निस्तारित करें। इस बीच 4365 लोगों द्वारा अपनी शिकायतें डीआरएम से की गईं, लेकिन इन पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बुधवार को इसमें आज अतिरिक्त समय देने की मांग की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवासीय नक्शा पास कर होटल निर्माण करने पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण समेत 7 होटल मालिकों को नोटिस
Next: पीएम मोदी ने की कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
  • ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में अनियमितता का आरोप
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.