Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राहुल का बयान कांग्रेस की संविधान विरोधी सोच: धामी
  • देहरादून

राहुल का बयान कांग्रेस की संविधान विरोधी सोच: धामी

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए आरक्षण समाप्त करने संबंधी बयान पर करारा हमला बोला। कहा कि राहुल ने देश से आरक्षण समाप्त करने की बात कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की संविधान विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए राहुल गांधी के ताजा बयान पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। आरोप लगाया कि राहुल ने सदैव देश और देशवासियों के विरुद्ध जाकर विभाजनकारी शक्तियों को पोषित करने का कार्य किया है। कहा कि विदेशी मंचों पर भारत की सशक्त छवि पर प्रश्न चिन्ह उठाना हो या फिर राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करना यह राहुल गांधी की आदत बन चुकी है।  उन्होंने कहा कि राहुल केवल और केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम कुंठा के कारण देश की अखंडता व अक्षुण्णुता के साथ खिलवाड़ करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखते हुए देश में समानता स्थापित करने के लिए आरक्षण आज की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए आरक्षण का मुद्दा चुनावी है। राहुल ने अमेरिका में कहा, वह उनकी असलियत है। कहा कि कांग्रेस ने केंद्र ने दशकों तक शासन किया, इसके बावजूद ना तो जातीय जनगणना करा पाई और ना ही ओबीसी आरक्षण को ही लागू कर पाई। अब जब कांग्रेस पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर है तो देश को जातिवाद और क्षेत्रवाद में बांटने का कुचक्र रचने का प्रयास कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक अधिवक्ता की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
Next: मुख्य सचिव ने की आगामी सीएस कॉन्फ्रेंस की तैयारियों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.