Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रेसकोर्स में हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार
  • देहरादून

रेसकोर्स में हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/12/2022
rns featured image new

देहरादून। बीते 28 नवंबर की सवेरे रेसकोर्स में हुई लाखों रुपये की लूट का बुधवार को खुलासा हो गया। लूट में शामिल दो कुख्यात समेत चार आरोपी पुलिस ने दबोचे हैं। एक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों से एक 9 एमएम पिस्टल, एक रिवाल्वर और दो देशी कट्टे बरामद हुए हैं। गैंग का सरगना नोएडा में गोल्ड लोन कंपनी में लूट के साथ ही डाक्टर का अपहरण कर फिरौती मांगने के केस में जुड़ा है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बुधवार दोपहर अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर खुलासे की जानकारी दी। 28 नवंबर की सुबह गुरमिंदर सरना निवासी रेसकोर्स के घर घुसे बदमाश उन्हें मार्निंग वॉक के लिए निकलते वक्त बंधक बनाकर लाइसेंसी रिवाल्वर, कीमती घड़ियां, कैमरे, चार लाख रुपये नगदी और कार लूट ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश में पश्चिमी यूपी, हरियाणा, दिल्ली में दबिश दी। इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी, दरोगा नरेश राठौर, लोकेंद्र बहुगुणा, संदीप कुमार के साथ एक टीम वहां अब तक डेरा डाले रही। घटना के 15 दिन बाद मेरठ के हसनपुर से पुलिस को पहली सफलता मिली। वहां से पुलिस गांव के युवक अतुल कुमार को गिरफ्तार किया। उसे लेकर पुलिस दून पहुंची। एसएसपी ने बताया कि बुधवार सुबह आशारोड़ी चेकपोस्ट से लूट के सरगना सुशील कुमार गुज्जर (38) निवासी दादरी, दौराला, जिला मेरठ, उसके सहयोगी अमृत उर्फ गुड्डू (34) निवासी अलीपुर मोरना, हस्तिनापुर, जिला मेरठ और दीपक कुमार महिपाल (20) निवासी दादरी, दौराला, जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने लूटी गई छह घड़ियां, एक रिवाल्वर, कार और लूट में प्रयुक्त 9 एमएम पिस्टल और दो कट्टे बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि गैंग का खुलासा करने वाली टीम को डीजीपी ने एक लाख रुपये, डीआईजी गढ़वाल रेंज ने 50 हजार रुपये और उन्होंने 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। इस दौरान एसपी सिटी सरिता डोबाल, सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी शामिल रहे।
खुलासा करने वाली पुलिस टीम:  इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी, केआर पांडे, दरोगा लोकेंद्र बहुगुणा, नरेश राठौर, संदीप कुमार, बलवीर डोभाल, अरुण असवाल, सैंकी कुमार, दीपक धारीवाल, सिपाही ललित, पंकज, अमित आदि।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तरायणी मेले से जोड़ा जाएगा: सीएम
Next: यूनिवर्सिटी गेट के बाहर छात्रों के बीच खूनी संघर्ष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.