Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूनिवर्सिटी गेट के बाहर छात्रों के बीच खूनी संघर्ष
  • देहरादून

यूनिवर्सिटी गेट के बाहर छात्रों के बीच खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 14/12/2022
rns featured image new

देहरादून। नंदा की चौकी क्षेत्र प्रेमनगर में यूनिवर्सिटी गेट पर बीटेक छात्र पर हमला कर दिया। हमलावार चार युवकों ने पहले उसकी पिटाई की, इसके बाद सिर पर धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए। छात्र के सिर में छह टांके लगे हैं। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश को लेकर इन दिनों उत्तरांचल यूनविर्सटी में बिहार और सहारनपुर क्षेत्र के छात्रों में गुटबाजी चल रही है। इसे लेकर लगातार झगड़े हो रहे हैं। बिहार के सासाराम, रोहतास का रहने वाला निखिल कुमार पटेल यूनवर्सिटी से बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को वह यूनिवर्सिटी के गेट दो के पास स्थित कैफे में चाय पी रहा था। आरोप है कि इस दौरान एक कार में सवार चार युवक पहुंचे। उन्होंने मुंह पर नकाब पहने हुए थे और हाथ में लोहे की रॉड और सरिया लिया था। आरोप है कि उन्होंने निखिल पर हमला बोल दिया। उसकी बुरी तरह पिटाई की और सिर फाड़ने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने अस्पताल में उपचार कराया तो सिर में छह टांके लगे। उसने घटना को लेकर मंगलवार रात पुलिस को लिखित तहरीर दी। प्रेमनगर थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हमले में आरोपी कार्तिक, मयंक पंडित, पार्थिक और धनंजय त्यागी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेसकोर्स में हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार
Next: राशिफल 15 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.