Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रावण के अत्याचार से मुक्ति दिलाने को भगवान श्रीराम ने लिया जन्म
  • अल्मोड़ा

रावण के अत्याचार से मुक्ति दिलाने को भगवान श्रीराम ने लिया जन्म

RNS INDIA NEWS 04/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी के नाम से विख्यात अल्मोड़ा नगर में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। प्रथम दिवस की रामलीला में दशरथ के पुत्रेष्ठि यज्ञ से लेकर भगवान श्री राम व माता सीता के जन्म का भावपूर्ण मंचन किया गया। यहां नगर क्षेत्र के खत्याड़ी, हुक्का क्लब, नंदादेवी, धारानौला, राजपुरा, सरकार की आली, धारानौला, एनटीडी आदि स्थानों में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। जिनमें प्रथम दिवस पर दशरथ का पुत्रेष्ठि यज्ञ, सीता-राम जन्म आदि दृश्यों का शानदार मंचन किया गया। गुरुवार को श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित रामलीला के प्रथम दिवस के अवसर पर देवगणों की प्रार्थना, रावण अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। प्रथम दिवस की रामलीला के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भारत के हर नागरिक को राम के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था वर्षों से सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए अपने को एक अलग मुकाम में ले गयी है और रामलीला आयोजन को लेकर संस्था का नाम पूरे भारतवर्ष में लिया जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पात्रों को इस आयोजन हेतु बधाई प्रेषित करें। कार्यक्रम का संचालन धीरज साह के द्वारा किया गया। वहीं नंदादेवी में आयोजित रामलीला का शुभारम्भ छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के मंचन के साथ किया गया। बृहस्पतिवार की रामलीला में जहां रावण द्वारा सुंदर अभिनय का परिचय दिया गया। वहीं देवगणों की प्रार्थना ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। राम जन्म में ठुमक चलत राम चन्द्र नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला का दर्शकों ने आनंद लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक अधिकारी ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी
Next: अल्मोड़ा में खेल महाकुम्भ 2024 का धूमधाम से हुआ शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
  • स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को योजनाओं की दी जानकारी
  • सांख्यिकी दिवस पर प्रो. महालनोबिस के योगदान को किया याद, आंकड़ों की शुद्धता पर दिया जोर
  • चगेठी में अवैध लीसा गढ़ान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 टिन लीसा जब्त
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.