Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रास्ते पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल
  • हरिद्वार

रास्ते पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  धर्मस्थल के पास सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करने के प्रयास का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कड़ी हिदायत दी है।
मोहल्ला पठानपुरा में एक धर्म स्थल के निकट सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति की ओर से कब्जे का आरोप है। धर्मस्थल की देखभाल कर रही समिति ने इसका विरोध किया। मामला कई दिनों से चल रहा था। गणमान्य लोग आपस में समझौता कराने का लगातार प्रयास कर रहे थे। एक बार फिर गुरुवार को सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कार्य शुरू होने लगा। इसको लेकर फिर से विवाद हुआ। दोनों पक्षों के लोगों को समझाने के लिए समाज के गणमान्य लोगों ने पहल की लेकिन कुछ युवकों की आपस में कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि एक पक्ष के शबाब, मोहम्मद मेहंदी, अली मेहंदी, हसीन, नवाब, ताजदार तथा कमाल और दूसरे पक्ष के आसिफ, सलमान, अली मियां, शाह आलम तथा खुशनूद घायलों में शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। यदि किसी भी पक्ष की ओर से शांति भंग करने का प्रयास किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह पर बरसे विधायक चैंपियन
Next: कार की टक्कर से बाइक सवार छोटी बहन की मौत, बड़ी बहन तथा बुलेट सवार घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.