Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रास्ते के विवाद को लेकर पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार, दो हिरासत में लिए
  • हरिद्वार

रास्ते के विवाद को लेकर पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार, दो हिरासत में लिए

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के हरजौली जाट गांव में रविवार की देर शाम को रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला बढ़ता देख एक पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी एक पक्ष की ओर से अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हरजौली जट गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते के उपयोग को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जो रविवार की देर शाम को कहासुनी और तकरार में बदल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन एक पक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। इसके बाद, पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते को लेकर यह विवाद लंबे समय से चल रहा है और इसे सुलझाने के लिए प्रशासन को स्थायी समाधान निकालना चाहिए। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग करने और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैठक निरस्त होने पर विधायक और बीडीओ के बीच नोकझोक
Next: मोदी सरकार के 11 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव; उत्तराखंड बना विकास का सहभागी : डॉ. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.