Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोदी सरकार के 11 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव; उत्तराखंड बना विकास का सहभागी : डॉ. धन सिंह रावत
  • अल्मोड़ा

मोदी सरकार के 11 वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव; उत्तराखंड बना विकास का सहभागी : डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इस दौरान न केवल ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, बल्कि आम जनमानस को योजनाओं के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। डॉ. रावत ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्र निर्माण का एक नया युग प्रारंभ किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा और संचार जैसे प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि देश के 780 जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अगले 10 दिनों में 220 चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में आगामी तीन वर्षों के भीतर कार्डियोलॉजी यूनिट की स्थापना की जाएगी। शिक्षा क्षेत्र की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 1500 शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है तथा प्रधानाचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही शिक्षकों द्वारा न्यायालय से मुकदमे वापस लिए जाएंगे, उसी दिन से प्रधानाचार्य भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डॉ. रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में 23 नए एम्स, 7 नए आईआईटी और 570 विश्वविद्यालयों की स्थापना की है। ग्रामीण स्वच्छता मिशन के तहत हर घर में शौचालय बनवाया गया और गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत चार करोड़ लोगों को पक्के मकान प्रदान किए गए हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति, लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, मंदिरों के सौंदर्यकरण तथा उत्तराखंड में मानसखंड योजना के क्रियान्वयन को भी उल्लेखनीय उपलब्धियों में गिनाया। उन्होंने बताया कि बागेश्वर-टनकपुर रेललाइन का सर्वे कार्य प्रगति पर है और प्रदेश की धामी सरकार ने शेराघाट पंपिंग योजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रास्ते के विवाद को लेकर पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार, दो हिरासत में लिए
Next: मनालधुरा से नाननकोटी सड़क बनने से 391 की आबादी को मिला लाभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.