Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रांसी के राकेश्वरी मंदिर में हुआ सावन मास की संक्राति से पौराणिक जागरों का गायन शुरू
  • रुद्रप्रयाग

रांसी के राकेश्वरी मंदिर में हुआ सावन मास की संक्राति से पौराणिक जागरों का गायन शुरू

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  रांसी स्थित मां राकेश्वरी मंदिर में सावन मास की संक्राति से पौराणिक जागरों का गायन शुरू हो गया है। करीब दो माह तक चलने वाले जागरों का समापन राकेश्वरी मां को ब्रह्म कमल अर्पित करने के बाद किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मद्महेश्वर घाटी के रांसी गांव में स्थित सिद्धपीठ राकेश्वरी मंदिर में हर साल सांयकालीन आरती के बाद पौराणिक जागरों के गायन की परम्परा है। राकेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि राकेश्वरी के मन्दिर में पौराणिक जागरों का गायन पौराणिक परम्परा के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया है। सभी देवी देवताओं के आह्वान के साथ विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जा रही है। बदरी केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत ने बताया कि जनपद के मद्महेश्वर घाटी के राकेश्वरी मन्दिर में ही पौराणिक जागरों की परम्परा जीवित है। शिक्षाविद् वीपी भट्ट ने बताया कि मन्दिर में पौराणिक जागरों के गायन से दो माह तक रांसी गांव सहित मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय बना रहता है। पौराणिक जागरो के गायन की परम्परा सदियों से चली आ रही है। ग्रामीण पौराणिक जागरों के गायन की परम्परा का निर्वहन आज भी निस्वार्थ भावना से करते आ रहे हैं। जागरी पूर्ण सिंह पंवार ने बताया कि दो माह तक चलने वाले पौराणिक जागरों के माध्यम से भगवान शंकर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र, भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं के वर्णन के साथ तैतीस कोटि देवताओं का आवाहन किया जाता है। जागरों के गायन में धीरे-धीरे युवा पीढ़ी भी अपना योगदान देकर भविष्य के लिए परम्परा को जीवित रखने की रूचि ले रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से नारसन के लोग परेशान
Next: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग के विजेताओं का सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.