Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • केलाखेड़ा में निजी अस्पतालकर्मी ने लगाई फांसी
  • ऊधम सिंह नगर

केलाखेड़ा में निजी अस्पतालकर्मी ने लगाई फांसी

RNS INDIA NEWS 12/08/2020
rns featured image new

काशीपुर। निजी अस्पताल में कार्यरत एक कंपाउंडर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है। सुबह सफाई कर्मचारी ने कंपाउंडर को फांसी के फंदे पर झूलता देख गांव वालों को सूचना दी। केलाखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। केलाखेड़ा क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम रामनगर में स्थित कृष्णा अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत बाजपुर के हजीरा ग्राम निवासी सोनू (22) ने मंगलवार रात फांसी लगा ली। बुधवार को सुबह अस्पताल पहुंचे सफाईकर्मी ने सोनू को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक के शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर शव पीएम के लिए भेज दिया। एसओ प्रभात कुमार ने बताया कि युवक ने एल्युमीनियम के तार से फंदा बनाकर फांसी लगाई। जबकि आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताते चलें कि सोनू के माता पिता का पहले ही स्वर्गवास हो गया था। वह अपने दादा और चाचा के पास रामनगर गांव में रहता था। वह कल ही अपने गांव हजीरा से कई दिन बाद रामनगर लौटा था। युवक के अचानक आत्महत्या करने से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को भगाने के आरोप में दो पर केस
Next: दून के म्यूनिसिपल कमिश्नर और डीएम को अवमानना नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.