Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुष्पांजलि रियलमस एंड इंफ्राटेक प्रा. लि. के खिलाफ 60 शिकायतें दर्ज
  • उत्तराखंड

पुष्पांजलि रियलमस एंड इंफ्राटेक प्रा. लि. के खिलाफ 60 शिकायतें दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/09/2020
default featured image

पुष्पांजलि रियलमस एंड इंफ्राटेक प्रा. लि. के निदेशक दीपक मित्तल के देश से बाहर चले जाने के बाद से निवेशकों में खलबली की स्थिति है। तय समय पर फ्लैट न मिलने से परेशान निवेशक अपनी रकम वापस पाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में शिकायतों की संख्या भी बढऩे लगी है। अब तक 60 निवेशक रेरा में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। दून में पुष्पांजलि की तीन परियोजना एमीनेंट हाइट्स, ऑर्किड पार्क फेज-एक और फेज-दो का निर्माण चल रहा है। कुछ समय पहले जब बलबीर रोड स्थित एमीनेंट हाइट्स परियोजना के निवेशकों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, तब पता चला कि निदेशक दीपक मित्तल अपनी पत्नी के साथ देश से बाहर चले गए हैं। इसके बाद निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई। हालांकि, उस समय भी रेरा में निवेशकों की 20 शिकायतें गतिमान थीं और तीन का निस्तारण निवेशकों के हक में किया जा चुका था। अब शिकायतों की संख्या बढक़र 60 हो गई है। रेरा ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इन शिकायतों में ऑनलाइन सुनवाई के लिए तारीख देना शुरू कर दिया है। रेरा अध्यक्ष विष्णु कुमार ने बताया कि कंपनी के निदेशकों ने अभी तक संपर्क नहीं किया है और न ही पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन किया गया है। निदेशकों का यही रवैया रहा तो अवशेष परियोजनाओं को निवेशकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा या उनकी नीलामी कराने पर विचार शुरू कर दिया जाएगा।

595 फ्लैट की हैं तीनों परियोजनाएं
पुष्पांजलि की दून की तीनों परियोजना 595 फ्लैट की हैं। गंभीर यह कि तीनों परियोजना का रेरा में रजिस्ट्रेशन भी समाप्त हो चुका है। इनमे एमीनेंट हाइट्स का रजिस्ट्रेशन दिसंबर 2018, ऑर्किड पार्क फेज-एक और फेज-दो का रजिस्ट्रेशन मार्च 2020 में समाप्त हो चुका है। रेरा में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि का मतलब यह हुआ कि उस अवधि तक परियोजना का काम पूरा हो जाना चाहिए। अभी तक निदेशकों ने परियोजना के एक्सटेंशन के लिए भी आवेदन नहीं किया है।
परियोजनावार फ्लैट की संख्या
एमीनेंट हाइट्स, 331
ऑर्किड पार्क फेज-एक, 152
ऑर्किड पार्क फेज-दो, 112

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोजगार दो या गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने दिया धरना
Next: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमित 2.5 साल के बच्चे की मौत

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.