Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा अधिक सुरक्षित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा अधिक सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 04/04/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार और मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने इसे राज्य के लिए दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताते हुए कहा कि इससे सड़क अवसंरचना मजबूत होगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्वीकृति के तहत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए ₹233 करोड़ तथा पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ खंड पर तीन संवेदनशील स्थलों के लिए ₹228 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इससे आपदा जोखिम में कमी आएगी और सीमांत क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-134 चारधाम यात्रा का प्रमुख मार्ग है, जो धरासू और कुठनोरी से यमुनोत्री धाम को जोड़ता है। यह मार्ग भूस्खलन के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील रहा है, जिससे अक्सर यातायात बाधित होता है। प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने से इस मार्ग की स्थिरता बढ़ेगी और चारधाम यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ खंड में भूस्खलन संभावित स्थलों के उपचार से सीमांत क्षेत्रों तक निर्बाध संपर्क स्थापित होगा। इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलने के साथ ही यह मार्ग सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। यह स्वीकृति प्रदेश के समग्र विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉपियों की जांच पर छात्रों ने उठाए सवाल, विवि ने मांगे प्रत्यावेदन
Next: व्याख्यान में छात्रों ने लिया स्वस्थ और अनुशासित जीवन का संकल्प

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.