Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रसव के बाद विवाहिता की तबीयत बिगड़ी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • हरिद्वार

प्रसव के बाद विवाहिता की तबीयत बिगड़ी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 05/04/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता की प्रसव के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार चंद बिहार कॉलोनी, गगोह रोड सहारनपुर निवासी अंकित अपने परिवार के साथ थाना भगवानपुर क्षेत्र के चोली शाहबुद्दीनपुर गांव में किराए के मकान में रहकर फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार को उसकी 28 वर्षीय पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बालक को जन्म दिया। बताया गया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार तड़के विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तुषार गेट से राजेंद्र नगर मार्ग पर जलभराव, राहगीरों का निकलना दूभर
Next: संघ की शताब्दी पर जन गोष्ठी आयोजित, राष्ट्र निर्माण के विषयों पर हुआ विमर्श

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.