Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की भेंट, विभिन्न परियोजनाओं पर मांगा सहयोग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की भेंट, विभिन्न परियोजनाओं पर मांगा सहयोग

RNS INDIA NEWS 04/04/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 325 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। साथ ही कुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए प्रथम चरण में 325 करोड़ रुपये तथा द्वितीय चरण में लगभग 425 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की मांग की।

उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश में कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और शहरी अवसंरचना के विकास के लिए भी केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तारित करने तथा देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से यातायात जाम में कमी आएगी और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोविन्द पिलख्वाल को राज्य मंत्री दर्जा मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Next: गणुवासिरमोली में पंचायतघर के पास मृत मिला गुलदार, पोस्टमार्टम के बाद किया निस्तारण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.