Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया पर 25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस तलाश में जुटी
  • देहरादून

पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया पर 25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 25/09/2023
rns featured image new

देहरादून। निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने में शामिल पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया पर भी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। इस मामले में ईडी वालिया की पत्नी शैफाली को मेरठ से गिरफ्तार कर चुकी है। वर्ष 2020 में काफी लोगों ने पुष्पांजलि रियलम्स बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने शुरुआत में डालनवाला थाने में पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल, डायरेक्टर राजपाल वालिया आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद एक-एक कर कई शिकायतें पुलिस के पास आईं। इनमें राजपुर और डालनवाला थाने में एक के बाद एक नौ मुकदमे दर्ज हुए। उस वक्त मित्तल विदेश में रह रहा था। उसने वापस आकर निवेशकों की रकम लौटाने का वादा किया था। वह आया तब तक उसके हाथ में कोर्ट का स्टे ऑर्डर था। इस पर पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। यह केस दर्ज हुआ तो वह गायब हो गया। उस पर इनाम घोषित किया गया। डायरेक्टर राजपाल वालिया के खिलाफ भी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी राजपाल वालिया पर इनाम की राशि बढ़ाने के लिए भी जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेकिंग अभियान में 44 वाहन सीज
Next: मोबाइल की दुकान से फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.