Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला विधायक दुर्गेश्वर ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
  • उत्तरकाशी

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 21/12/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   पुरोला विधानसभा के भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत गोडर पट्टी एवं खटाल पट्टी के विभिन्न गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों की सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गोडार पट्टी केमूलागांव, जुगड़गांव, ओडगांव, लोदन, खमुण्डी मल्ली, खमुण्डी तल्ली एवं खाटल पट्टी में न्यूड़ी,कसलाना, चोपड़ा, बिजोरी,भौंती गांवों का भ्रमण किया। विधायक ने हर गांव में चौपाल लगाकर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अपनी विधायक निधि से हर गांव में बारात घर पंचायत चौक और मंदिरों के निर्माण के लिए विधायक निधि की घोषणाएं भी की और उन्हें जल्द धरातल पर उतारने का भरोसा दिया। इसके अलावा महिला मंगल दलों को टैंट, बर्तन,ढोलक, रोटी बनाने की मशीन देने की बात कही। खाटल पट्टी में 28 वर्षों पुरानी मांग गढ़ अम्बेडकर मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण की मांग पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल का आभार व्यक्त किया। गढ़ अम्बेडकर मोटर मार्ग के लिए 4 करोड़ 67 लाख की स्वीकृति राज्य सेक्टर से प्रदान की गई है, जिसका कार्य प्रारंभ हो गया है। विधायक ने कहा कि गोडर क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। 27 करोड़ रुपये की लागत से सारीगाड कंडारी पेयजल लिफ्ट योजना, 4करोड़ की डामटा कांडी लिफ्ट योजना,कांडी खनाटी सेतूबाड़ी मोटर मार्ग डामरीकरण, सारी गाड़ कंडारी मोटर मार्ग का डामरीकरण, सारी मूलागांव मोटर मार्ग का डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की। मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल, सरदार सिंह राणा, कुशालानंद नौटियाल, बच्चन चौहान, अनिल चौहान, मुकेश कुमार, चैन सिंह रावत, प्रदीप चौहान, नरेश राणा, मनमोहन नेगी आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आबादी क्षेत्र में हाथी का शव मिलने से सनसनी
Next: सोमेश्वर के युवक की चलती कार में हार्टअटैक से मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.