Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला में 704 ग्राम चरस पकड़ी
  • उत्तरकाशी

पुरोला में 704 ग्राम चरस पकड़ी

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। पुरोला थाना पुलिस ने 704 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त होने पर एक और युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुरोला थाने में एनडीपीएस ऐक्ट में मामला दर्ज किया है। बीते सोमवार को थाना पुरोला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर दोहरी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें निखिल सिंह राणा पुत्र गुड्डू राणा निवासी ओसला मोरी के कब्जे से नौगांव में 704 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई, जबकि दूसरा युवक दीपक सिंह राणा पुत्र केशर सिंह निवासी ग्राम कलाप मोरी पर पुरोला में पकड़ा गया, जिस पर एनडीपीएस ऐक्ट में पहले से ही मामला दर्ज है। एसपी सरिता डोबाल ने टीम की सफलता पर ढाई हजार रुपये का ईनाम की घोषणा की। एसपी ने बताया कि नशे का कारोबार कर युवा पीढ़ी को तबाह करने वाले माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है, एनडीपीएस ऐक्ट के मामलों में पुलिस सरगनाओं की कुंडली खंगाली जा रही हैं। टीम में थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत, राजेश कुमार, रतन सिंह बिष्ट, पवन बडोनी, अब्बल सिंह, प्रवीण राणा, अमीर, देवेन्द्र सिंह थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाल्मीकि बस्ती में ऊर्जा निगम की टीम पर हमला
Next: घंटाघर से विक्रम और मैजिक वाहनों का संचालन रुके

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.