Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पुरस्कार वितरण के साथ बेनीताल मेले का हुआ समापन
  • चमोली

पुरस्कार वितरण के साथ बेनीताल मेले का हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 10/08/2023
rns featured image new

चमोली। एस्ट्रोविलेज बेनीताल में आयोजित दो दिवसीय शहीद स्मृति मेले का समापन पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मेला समिति में क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में विशेष काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। बेनीताल मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में महिला मंगल दल सिमतोली, बणगांव, ऐरवाडी, कोल्सों, बगोली, सहित आस पास की महिलाओं ने झुमैलो, चांछरी सहित अन्य पारंपरिक जागरों की प्रस्तुति दी। वहीं नंदा के जागरों से पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। जबकि जीआईसी केदारूखाल, घंडियाल, सिमतोली, ऐरवाडी के स्कूली बच्चों ने भी लोकगीत-लोकनृत्य की मनमोहन प्रस्तुतियां मेले में दी। समापन अवसर पर मेला समिति ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान मेले में स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग व उद्योग द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जबकि चमोली पुलिस द्वारा लोगों को साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। वहीं युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष मगन सिंह नेगी, सचिव बीरेन्द्र मिंगवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, पुष्कर सिंह रावत, मेला समिति उपाध्यक्ष यशपाल कठैत, कोषाध्यक्ष राकेश सिह कोटियाल, सचिव बीरेन्द्र मिंगवाल, संजय रावत, दीप चंद्र, सीमा देवी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्जीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 7 घायल
Next: घर में घुसा बरसाती पानी और मलबा, फंसे छह लोगों को सुरक्षित निकाला

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.