Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भवाली हत्याकांड: पुरानी रंजिश के चलते हुई थी नवीन की हत्या, 4 गिरफ्तार
  • नैनीताल

भवाली हत्याकांड: पुरानी रंजिश के चलते हुई थी नवीन की हत्या, 4 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
default featured image

नैनीताल। आज सुबह थाना भवाली में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का खून से लतपथ नग्न शरीर भवाली के नैनीबैण्ड तिरछाखेत रोड पर पड़ा है।
सूचना पर SHO भवाली संजय सिंह गर्ब्याल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। झाड़ियों में फेंके हुए मृतक के शव की पहचान नवीन चन्द्र आर्या, पुत्र स्व0 रामलाल, निवासी तल्ला तिरछाखेत भवाली नैनीताल उम्र 52 वर्ष के रूप में की गयी तथा थाना भवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त सनसनीखेज हत्याकांड के अनावरण हेतु पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार घटना के त्वरित अनावरण हेतु डॉ जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल एवं क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद कुमार शाह के पर्यवेक्षण में थाना भवाली एवम नैनीताल पुलिस की फोरेन्सिक टीम, डॉग स्क्वाड टीम व सर्विलांस सहित 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया।


गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना से संबंधित अलग-अलग पहलुओं के आधार पर घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी संभावित सीसीटीवी कैमरों का गहनता से निरीक्षण किया गया। जिसमें चार युवकों को मृतक नवीन चंद्र आर्य के साथ जाते हुए देखा गया। जिस आधार पर उक्त चारों युवकों की धरपकड़ हेतु त्वरित गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। जिन्हें मुखबिर की सूचना के आधार पर फरसौली रोडवेज स्टेशन के पास से आज शाम 04:10 बजे गिरफ्तार किया गया। चारों युवक घटना के पश्चात भवाली क्षेत्र से फरार होने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहित, आकाश, निलेश तथा राजेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक नवीन चंद्र आर्या से एक युवक की पुरानी रंजिश थी, घटना को अंजाम देने के लिए अपने 03 अन्य दोस्तों के साथ मृतक नवीन चंद्र आर्या के साथ शराब पिलाने के बहाने नैनीबैंड तिरछाखेत रोड की ओर लेकर आए थे और शराब पीने के बाद नशे में ही उनके द्वारा पत्थर से उसकी निर्मम हत्या कर फरार हो गए। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त पत्थर व अभियुक्तों के खून लगे कपड़े आदि बरामद कर लिये गये हैं। सनसनीखेज हत्याकांड के मात्र 06 घंटे के भीतर अनावरण करने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ रेंज द्वारा ₹5000, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ₹2500 व पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल द्वारा ₹1000 पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृत किसान के परिजनों को मिलेगा शस्त्र लाइसेंस
Next: ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच फिल्माए बोल्ड सीन को लेकर छिड़ी बहस, मेकर्स ने लिया हटाने का फैसला

Related Post

IMG-20260212-WA0549-1536x1024_11zon
  • नैनीताल

हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई युवक-युवती की हत्या, छह घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
76979221-664e-4be4-9623-889a6124b9f2_1770866854470_1770866858198 (1)_11zon
  • नैनीताल

मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कैंचीधाम बाईपास 15 जून तक यातायात के लिए हर हाल में शुरू करें: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.