Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विशेषज्ञों ने शोध लेखन, प्रोटोकॉल निर्माण के तरीके सिखाए
  • देहरादून

विशेषज्ञों ने शोध लेखन, प्रोटोकॉल निर्माण के तरीके सिखाए

RNS INDIA NEWS 02/04/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। स्वामी राम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में रिसर्च प्रोटोकॉल डेवलपमेंट एवं ग्रांट रेडीनेस विषय पर गुरुवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संस्थानों से आए शिक्षकों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। बीसी रॉय सभागार में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग और जैव-सांख्यिकी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए रिसर्च अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। प्रति कुलपति डॉ. अशोक कुमार देवरारी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं, जिससे वे बेहतर शोध कार्य करने और विभिन्न ग्रांट प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं। वहीं प्रिंसिपल (एडमिनिस्ट्रेशन) डॉ. रेनू धस्माना ने कहा कि वर्तमान समय में बेहतर स्वास्थ्य समाधान के लिए बहु-विषयक सहयोग आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ डॉ. सुनीला गर्ग, डॉ. विकास धीखव और डॉ. रवलीन कौर ने प्रतिभागियों को प्रभावी रिसर्च करने, मजबूत प्रोटोकॉल तैयार करने और रिसर्च ग्रांट प्राप्त करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. जयंती सेमवाल, डॉ. अवनी गुप्ता, डॉ. आंचल, डॉ. साहिल, डॉ. इप्शिता, डॉ. पोर्टिया, आकांक्षा उनियाल, अभिनव बहुगुणा और आकाश कृषाली आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुना घाटी में सेब उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
Next: सार्वजनिक आयोजनों पर भी दी दिखने लगा गैस किल्लत का असर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.