Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मृत किसान के परिजनों को मिलेगा शस्त्र लाइसेंस
  • हरिद्वार

मृत किसान के परिजनों को मिलेगा शस्त्र लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

रुड़की। बालावाली में गोली मारकर की गई किसान की हत्या के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने की तैयारी की है। खानपुर विधायक चैंपियन ने डीजीपी से मिलकर उनकी जान के खतरे का अंदेशा जताया था। डीजीपी ने उन्हें तत्काल लाइसेंस स्वीकृत करने के आदेश दिए हैं।
16 दिसंबर को खानपुर के बालावाली निवासी किसान ऋषिपाल की रंजिश के चलते कुड़ी भगवानपुर (लक्सर) में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में नजदीक के गांव कलसिया निवासी पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था, पर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व मृतक के परिजनों ने सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम में लक्सर आए डीजीपी अशोक कुमार से कोतवाली में बात की थी। विधायक ने डीजीपी को बताया कि जिस किसान की हत्या हुई है, गांव में उनकी बिरादरी का एक ही परिवार रहता है। जबकि कलसिया में आरोपी परिवार की पूरी बिरादरी है। बालावाली में भी उनके रिश्तेदार व परिचित हैं। हत्यारे अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में मृतक के परिवार के लोगों की जान व माल को भी खतरा की संभावना बनी हुई है। डीजीपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिजनों के नाम शस्त्र लाइसेंस की फाइल तैयार कर उसे तत्काल मंजूरी देने के आदेश मौके पर मौजूद एसएसपी, डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को दिए। डीजीपी ने मुकदमे की जांच मंगलौर सीओ को हस्तांतरित करने व पांचों हत्यारों पर इनाम घोषित करने के भी आदेश दिए थे। विधायक चैंपियन ने बताया कि एसएसपी ने पांचों आरोपियों को इनामी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया कि लक्सर पुलिस ने हत्या के मुकदमे की पूरी पत्रावली भी मंगलौर सीओ के सुपुर्द करने की जानकारी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काम नहीं करने वालों को डीएम ने फटकारा
Next: भवाली हत्याकांड: पुरानी रंजिश के चलते हुई थी नवीन की हत्या, 4 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.