Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन बहाली को लोस चुनाव तक आंदोलन
  • देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली को लोस चुनाव तक आंदोलन

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

विकासनगर। लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा गरमाने लगा है। रविवार को कर्मचारियों ने सद्भावना भवन में बैठक कर लोकसभा चुनाव तक लगातार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन के पहले चरण में 11 फरवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गडोही ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने से वित्तीय भार बढ़ने का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त नहीं किया है। और न ही वहां कोई आर्थिक संकट पैदा हुआ है। कई अन्य प्रदेशों ने पुरानी पेंशन बहाली की ओर कदम बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश इसका ताजा उदाहरण है। कहा कि कर्मचारियों को पेंशन देने से आर्थिक भार नहीं बढ़ता है। सरकार की फिजूल खर्ची से आर्थिक भार बढ़ता है। इसके साथ ही विधायिका से जुड़े लोगों की संख्या हर दो साल में बढ़ती जाती है, जिन्हें पेंशन और अन्य सुविधाओं के नाम पर भारी भरकम राशि दी जा रही है। लेकिन विधायिका से जुड़े लोगों को मतदान करने और निष्पक्ष मतदान कराकर सदन तक पहुंचाने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई देशों में जन प्रतिनिधियों को पेंशन दिए जाने की व्यवस्था नहीं है, लेकिन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन दी जाती है। जबकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सरकारी मशीनरी को चलाने वाले कर्मचारियों के साथ ही भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस भेदभाव पूर्ण रवैए के खिलाफ और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव तक आंदोलन जारी रहेगा। इसकी शुरुआत 11 फरवरी को होने वाले प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन से की जाएगी। इस दौरान एनएमओपीएस की जिला सचिव हेमलता कजालिया, शांतनु शर्मा, सुनील गुसाईं, संदीप रावत, उर्मिला द्विवेदी, परशुराम कोठारी, हर्षिता, अनिता नेगी, शिखा राठौर, रुचि पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई
Next: साध्वियों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो : रविंद्रपुरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.