Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को 12 जुलाई को पौधे लगाएंगे कर्मचारी
  • पौड़ी

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को 12 जुलाई को पौधे लगाएंगे कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
rns featured image new

पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्च की बैठक में 12 जुलाई को एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इसमें मोर्चे से जुड़े शिक्षक कर्मचारी शामिल होंगे। इस दिशा में सभी को तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। पौड़ी में आयोजित संयुक्त मोर्चे की बैठक में पदाधिकारियों का कहना था कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार से गुहार लगाई जा रही है। कहा कि इसके लिए राज्य के हर जनपद में शांति पूर्णक ढंग से आंदोलन चलाकर सरकार का ध्यान आकृष्ठ भी किया गया। जगह-जगह आयोजित हुए समारोह में मोर्चे से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों ने एक स्वर में सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पत्राचार भी किया गया। इस बीच आश्वासन तो मिले लेकिन इससे आगे बात नहीं बनी। कहा कि कोविड काल में शिक्षक कर्मचारियों ने पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया लेकिन सरकार अभी भी उनकी एक सूत्रीय मांग को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। जिससे कर्मचारी, शिक्षकों में रोष बना हुआ है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 जुलाई को एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश में मोर्चे से जुड़़े शिक्षक-कर्मचारी शामिल होंगे। ताकि सरकार को फिर से पुरानी पेंशन बहाली की याद दिलाई जा सके। बैठक में अधिक से अधिक शिक्षक-कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह भी किया। इस मौके पर मोर्चे के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, जिला सचिव भगवान सिंह नेगी, मनोज काला, दीपक गोदियाल, प्रेम चंद्र ध्यानी, सुभाष चमोली, कुलदीप, संग्राम सिंह नेगी, डीएस रावत आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी रामपुर से गिरफ्तार
Next: प्रसाद योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों से तीर्थयात्रियों को मिलेगी पर्यटन सुविधाएं

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.