Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सांसद कार्यालय पर प्रदर्शन
  • देहरादून

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सांसद कार्यालय पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/08/2023
rns featured image new

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर, एनएमओपीएस उत्तराखंड से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार को हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यालय पर घंटी और शंख बजाकर प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली के नेतृत्व में कार्मिक रविवार सुबह गांधी शताब्दी अस्पताल के पास एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने सांसद निशंक के कार्यालय तक जुलूस निकाल पुरानी पेंशन के समर्थन में नारे बाजी की। सांसद की गैरमौजूदगी में उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया, साथ ही तय कार्यक्रम के मुताबिक घंटी ओर शंख बजाकर अपनी बात रखी गई। इस मौके पर पैन्यूली ने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्वक तरीके से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को सांसदों को ज्ञापन दिया गया। हल्द्वानी में स्थानीय इकाई ने सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है। महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने कहा कि अब भी सरकार नहीं जागी तो 2024 के लोकसभा चुनावों में वोट फॉर ओपीएस चलाया जाएगा, सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपने मत का प्रयोग करेंगे। वक्ताओं ने सभी से एक अक्टूबर को प्रस्तावित दिल्ली चलो अभियान को सफल बनाने की भी अपील की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रवक्ता सूर्य सिंह पवार, मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी के साथ ही हर्षवर्धन जमलोकी, कीर्ति भट्ट, हेमलता काजलिया, अमित शेखर नेगी, रुचि पैन्यूली, पुष्कर राज बहुगुणा, संतोष कुमार, सुनील गुसाईं, संजीव गुसाईं, रणजीत सिंह, रमेश बर्थवाल्र, बच्ची सिंह, पुष्कर सिंह नेगी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंदोलनकारी महिलाओं ने भजन व नृत्य के साथ मनाया तीज
Next: पाताल ती और सुनपट देखकर भावुक हुए दर्शक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.