Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
  • राष्ट्रीय

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को आनन-फानन में खाली करवाया। परिसर को खाली करवाने के बाद सुरक्षा अधिकारी बॉम्ब स्क्वाड टीम और स्नाइपर डॉग की सहायता से सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।
हाईकोर्ट परिसर से मुख्य न्यायाधीश और वकीलों को भी बाहर भेजा जा रहा है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
चंडीगढ़ पुलिस के सभी बड़े अधिकारी हाईकोर्ट परिसर में पहुंच गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों, जैसे पंजाब विधानसभा और सचिवालय, में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज नरूला ने बताया कि ईमेल के माध्यम से हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा दिया है। पुलिस के सभी बड़े अधिकारी और बम स्क्वाड मौके पर मौजूद हैं। यहां प्रतिदिन 6 से 7 हजार वकील और 5 हजार के करीब लोग आते हैं।
नरूला ने आगे कहा कि हमने चीफ जस्टिस से मांग की थी कि कोई वकील अगर वीसी के माध्यम से पेश होना चाहे तो हो सकता है। इसके अलावा अगर कोई वकील हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ कोई आदेश जारी नहीं किया जाए।
पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव का माहौल है। पंजाब सीमावर्ती राज्य है, ऐसे समय में पंजाब और हरियाणा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलना केंद्र और राज्य सरकारों के लिए चिंताजनक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 मई
Next: भतरौजखान पुलिस को बड़ी कामयाबी, 21 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.