Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान पुलिस को बड़ी कामयाबी, 21 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

भतरौजखान पुलिस को बड़ी कामयाबी, 21 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले की भतरौजखान पुलिस टीम को नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईएमपीसीएल फैक्ट्री के पास मोहान चैक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा कार से 84.075 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत 21 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। गुरुवार रात भतरौजखान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सौराल की ओर आ रही एक सफेद अर्टिगा कार यूके18टीए1777 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर चाबी लेकर फरार हो गया। हालांकि, कार की बगल की सीट पर बैठे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अमन चौधरी (25), निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, कोतवाली काशीपुर, उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने कार में रखे कट्टों को घरेलू सामान बताया, लेकिन तलाशी में उनमें से गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ भतरौजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है। अमन चौधरी नशा तस्करी के दो मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस को फरार आरोपी अर्जुन उर्फ मोहित उर्फ नितिन, निवासी धनौरी, कोतवाली काशीपुर, की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यह गांजा पौड़ी गढ़वाल के आसों-बाखली क्षेत्र से लाकर काशीपुर में ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, देवेन्द्र पींचा ने पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर पीठ थपथपाते हुए टीम को 5 हजार रूपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। यहाँ भतरौजखान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, प्रकाश सिंह और कांस्टेबल नीरज पाल, देवेंद्र प्रताप तथा कमल भोज शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Next: शिक्षक संघ का अधिवेशन शुरू, जिलाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.