Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलभट्टा पुलिस ने 36 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी पकड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

पुलभट्टा पुलिस ने 36 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी पकड़ा

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
default featured image

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 36 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 7280 रुपये बरामद किए व घटना में प्रयुक्त बाइक सीज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीते शनिवार को पुलभट्टा पुलिस टीम सिरौली कलां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पुलभट्टा निवासी अंग्रेज सिंह बाइक से स्मैक लेकर किच्छा से पुलभट्टा गांव की तरफ आ रहा है। पुलिस ने सिरौली रेलवे फाटक पर घेराबंदी कर अंग्रेज सिंह को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के पास से 36 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक बेच कर अर्जित 7280 रुपये बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बहेड़ी से स्मैक लाकर किच्छा में फुटकर में बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस टीम में सीओ ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एसआई दिनेश चन्द्र भट्ट, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, ललित चौधरी, धर्मवीर सिंह शामिल रहे।

आरोपी एनडीपीएस के मुकदमे में चल रहा था वांछित
 पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपी अंग्रेज सिंह के खिलाफ पिछले महीने स्मैक बेचने के आरोप में पुलभट्टा थाने में केस दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। पिछले दिनों अंग्रेज सिंह का पुत्र संपूरन सिंह भी स्मैक बेचने के आरोप में चार महीने पहले जेल गया था। पुलभट्टा थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डूनी डेम के फाटक बंद होने से खेतों में भरा नदियों का पानी
Next: नाबालिग को भगा ले गया युवक

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

वन तस्करों और वन विभाग के बीच मुठभेड़, तस्करों ने की पाँच राउंड फायरिंग

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.