Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलभट्टा में तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
  • ऊधम सिंह नगर

पुलभट्टा में तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलभट्टा पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आसिफ पुत्र हरीश अहमद निवासी अगरास, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली, सुरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी वार्ड 17 पुलभट्टा और गुरसेवक उर्फ बिट्टू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम खेमपुर नानकमत्ता संगठित गिरोह बनाकर बरेली से नशीला पदार्थ स्मैक (हेरोइन) लाकर पुलभट्टा, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, हल्द्वानी और रुद्रपुर आदि क्षेत्रों में बेचते थे। आसिफ इस गिरोह का मुख्य सदस्य है। आसिफ के खिलाफ चार, सुरेंद्र सिंह के खिलाफ तीन और गुरसेवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इनकी आपराधिक गतिविधियों से लोगों में भय और आतंक का माहौल था। इसी कारण पुलिस ने इनके विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती कार्यक्रम में करेंगे भागीदारी
Next: अल्मोड़ा में वृहद रोजगार मेले में 119 युवाओं को मिली नियुक्ति, 348 का चयन दूसरे चरण के लिए

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.