Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुल से गिरी कार में नई दिल्ली निवासी पर्यटक घायल
  • उत्तरकाशी

पुल से गिरी कार में नई दिल्ली निवासी पर्यटक घायल

RNS INDIA NEWS 15/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   शनिवार देर रात को हर्षिल से बगोरी जा रहे नई दिल्ली पर्यटक की कार पुल से नदी के किनारे जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर पुरोला में एक डंपर खलाड़ी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना में चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजन कुमार निवासी अंबेडकर कॉलोनी आयानगर पहाड़ी नई दिल्ली कार से हर्षिल से बगोरी की ओर जा रहे थे। हर्षिल बगोरी को जोड़ने वाले पहले पुल पर कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी के किनारे जा गिरी। सूचना मिलने पर हर्षिल थाने से एसआई सुनील तोमर, कांस्टेबल राहुल, विशाल और होमगार्ड जवान अरुण मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी के किनारे गिरने के बाद पलटी कार से घायल को बाहर निकाला और उसके बाद उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि राजन को सामान्य चोट आई है। दूसरी ओर, पुरोला क्षेत्र के खलाड़ी के पास शनिवार शाम एक डंपर सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार डंपर वाहन खलाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। डंपर में केवल चालक ही सवार था। हादसे के दौरान चालक राजेंद्र सिंह (54) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम देवढुंग, तहसील पुरोला ने समय रहते वाहन से कूदकर जान बचा ली। डंपर नौगांव से ग्राम करड़ा की ओर रेत लेकर जा रहा था तभी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज में खेल मैदान बदहाल, खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा लाभ
Next: राशिफल 16 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.