Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुल के गार्डर और पैनल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी

पुल के गार्डर और पैनल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। मोरी पुलिस ने टिकोची-सरतोली मोटरमार्ग पर वैली ब्रिज के कीमती पार्ट्स ट्रकों में चोरी कर ले जाने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुल के कीमती लोहे के गार्डर व पैनल बरामद किए हैं। अभियुक्तों के खिलाफ मोरी थाने में चोरी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, लोनिवि पुरोला के अधिकारियों ने बीते सोमवार को मोरी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि टिकोची, दुचाणु, किराणु, सिरतोली मोटरमार्ग से अज्ञात वैली ब्रिज के (विभागीय पार्ट्स) पैनल एवं गार्डर चोरी करके ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अर्पण यदुवंशी ने क्षेत्राधिकारी बड़कोट व थानाध्यक्ष मोरी को जल्द चोरी का खुलासा करने के निर्देश जारी किए। चोरी की घटना का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने चोरी के चार घंटे के भीतर ही आरोपी आरिश पुत्र कालिमदीन, निवासी शिमला हिमाचल प्रदेश, पुष्पराज शर्मा पुत्र टोडरमल शर्मा, निवासी मण्डी हिप्र, कुलदीप पुत्र उत्तम सिंह, निवासी कुल्लू हिप्र, संदीप पुत्र गुरदास, निवासी शिमला हिप्र, प्रदीप ठाकुर पुत्र अजय सिंह, निवासी थाना त्यूनी जनपद देहरादून को गिरफ्तार लिया। अभियुक्तों से पुलिस ने दो ट्रकों में 6 लोहे के गार्डर व 8 पैनल बरामद किए। टीम में दीपशिखा, श्याम बाबू, कुंवर सिंह, अनिल तोमर, रमेश राणा, राजेन्द्र सिंह थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त होगा
Next: विदेशी जोड़े ने लिए गंगोत्री धाम में हिंदू रीति रिवाज से 7 फेरे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.