Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रॉपर्टी डीलर से ब्लैकमेलिंग में महिला सहित तीन गिरफ्तार
  • हरिद्वार

प्रॉपर्टी डीलर से ब्लैकमेलिंग में महिला सहित तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
rns featured image new

रुड़की।  प्रॉपर्टी डीलर को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये तथा मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

तीन दिन पूर्व मुंडलाना क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक महिला ने उसे फोन पर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एक स्थान पर बुलाया। महिला ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसके साथियों ने मिलकर गुप्त कैमरे से उसके वीडियो क्लिपिंग तैयार कर ली। इसके आधार पर आरोपी महिला अपने साथियों के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करती रही।

बताया कि लाखों रुपये वह अपनी इज्जत की खातिर दे चुका था। सीओ पंकज गैरोला ने एक टीम का गठन किया। पुलिस को पता चला कि देवबंद क्षेत्र में भी गिरोह इसी प्रकार की कई घटनाएं अंजाम दे चुका है। गिरोह के लोग देवबंद में ही मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में विजेंद्र कुमार चौहान पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हिम्मतनगर थाना सदर बाजार सहारनपुर, यशपाल पुत्र खिलाराम निवासी ग्राम रूपडी थाना नागल, सहारनपुर तथा बृजेश उर्फ बबीता निवासी हिम्मतनगर इंदिरा कॉलोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर शामिल हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर मंगलौर अमर चंद शर्मा, एसएसआई रफत अली, उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक डिंपल जोशी, कांस्टेबल यूनुस बेग, अरविंद, अनीता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
Next: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.