Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पृथ्वीनाथ मंदिर में नवमी के लिए शुरु हुई डांडिया रास की तैयारी
  • देहरादून

पृथ्वीनाथ मंदिर में नवमी के लिए शुरु हुई डांडिया रास की तैयारी

RNS INDIA NEWS 18/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मां भगवती के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना की गई। साथ ही दुर्गा सप्तशती के पाठ भी किए गए। सेवादल द्वारा नवमी तिथि की रात्रि में मंदिर प्रांगण में डांडिया रास के आयोजन की तैयारी की जा रही है। जिसमें मथुरा वृंदावन से 11 कलाकारों की टीम श्रद्धालुओं संग डांडिया खेलेगी। वहीं सायं काल में मेला मैया की भजन संध्या में प्रदीप मस्ताना जागरण पार्टी ने माता की भेंट गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्धन के घर भी आ जाना रुखा सूखा भोग लगा जाना.., लाल लाल चुनरी सितारों वाली.., तू कितनी भोली है तू कितनी प्यारी है मां.., शेर पर सवार हो के आजा शेरावालिए.., जब मेला मैया का लगता है एक बार..को सभी ने पसंद किया। मौके पर दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, पंडित भारत भूषण भट्ट, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, दिलीप सैनी, कान्हा मित्तल, दीपक मित्तल, अचल पुंडीर, राजकुमार गुप्ता, सोहन लाल गर्ग, विवेक श्रीवास्तव, नवीन सिंघल, ललित आहूजा, नवीन गुप्ता, राकेश मित्तल अनिल गोयल, विनोद अग्रवाल, संजय गर्ग, प्रीति गुप्ता, संगीता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रीना मित्तल मौजूद रहे।

कालिका मंदिर में माता को अर्पण किए हरे रंग के वस्त्र
चौथे नवरात्र पर मां कालिका मंदिर में मां कुष्मांडा को हरे रंग की साड़ी वस्त्र धारण कराये गए। मंदिर पुजारी ने सभी देवी देवताओं का पूजन किया। मां दुर्गा की ढोल बाजे के साथ सामूहिक आरती हुई। मंदिर समिति द्वारा आमंत्रित ब्राह्मणों का तिलक कर मां दुर्गा सप्तशती व मां दुर्गा का जाप प्रारंभ किया। आचार्य चन्द्र प्रकाश ममगांई ने मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक यज्ञ के साथ आज दुर्गा सप्तशती गायत्री मृत्युंजय, विष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्र से विश्व कल्याण, उपद्रव शांति के लिए आहुतियां प्रदान की। सिंदुरिया हनुमान मंदिर में राम चरित्र मानस का नवहन पाठ पढ़ा जा रहा है। दोपहर में विशेष भंडारे व भक्तों को प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर समिति के ट्रस्टी गगन सेठी, रमेश साहनी, जय किशन कक्कड़, केवल आनंद, नरेश मैनी, अशोक लांबा, राजेंद्र थपलियाल, कुंवर राजेंदर वर्मा, अभिषेक वाधवा, जतिन डोरा, महेश डोरा, संजय आनंद, प्रदुम्न मैनी, कमल जिंदल, संजय चांदना, हर्ष गिरोटी, राम भाटिया, अनिरुद्ध गुप्ता, संजय आनंद, सतीश मेहता, रामस्वरूप भाटिया, जितेंदर अरोड़ा, सिद्धार्थ आनंद मौजूद रहे।

वैष्णो देवी गुफा मंदिर में हुए हरियाली दर्शन
माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव नवरात्र के चौथे दिन माता कुष्मांडा की विशेष पूजा अर्चना की गई। हरिद्वार से पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी पूजा अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ किया गया। 24 दुर्गा सप्तशती पाठ हुए। सायंकाल में माता वैष्णो देवी का विशेष श्रृंगार और आरती हुई। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भक्तों ने हरियाली के दर्शन भी किए। मंदिर संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि श्रद्धा भक्ति और विश्वास के द्वारा की गई पूजा को माता अवश्य ही स्वीकार करती है। मौके पर आचार्य मनोज कोठियाल, ब्रह्मा आचार्य धुव्र उप्रेती, आचार्य बिपिन भट्ट, शास्त्री अजय कोठियाल, शास्त्री विवेकांनद खंकरियाल, शास्त्री आशीष मिश्रा, पंडित हर्षपति रयाल, पंडित गणेश बिज्लवाण, पंडित अरविन्द बडोनी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन्मदिन पर पूर्व सीएम तिवारी के कार्यों को याद किया
Next: वियतनाम में इस साल डेंगू के लगभग 100,000 मामले सामने आए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.