Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पृथ्वीनाथ मंदिर की शोभायात्रा में चार चांद लगाएंगे नए आकर्षण
  • देहरादून

पृथ्वीनाथ मंदिर की शोभायात्रा में चार चांद लगाएंगे नए आकर्षण

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
rns featured image new

देहरादून। हनुमान जयंती पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल की इस बार छह अप्रैल को आयोजित बालाजी शोभायात्रा में पहली बार लेजर लाइट शो, आजादी के समय पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आए हिन्दुओं की हनुमान झांकी, शिवाजी धर्मशाला में लेजर लाइट से रामजी की लीला, मेहंदीपुर राजस्थान से लाई गई पवित्र अखंड ज्योत, बद्रीनाथ, केदारनाथ जी के अलावा धारी देवी की आकर्षक झांकी भी शामिल की जाएगी।
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर्व के कार्यक्रमों को तेजी से अंतिम रुप दिया जा रहा है। मंदिर के महंत रविन्द्र पुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी की करीब सात घंटे की भव्य शोभायात्रा छह अप्रैल को शिवाजी धर्मशाला से झंडा बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, गांधी रोड पर निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बेहद रचनात्मक झांकियां रहेंगी। यात्रा से एक दिन पहले शिवाजी धर्मशाला में लेजर लाइट शो में भगवान राम की लीला में उड़ते हनुमान जी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आजादी के बाद लईया समाज से सम्बंधित पाकिस्तान से आए हिन्दु शरणार्थियों की टीम श्रीराम की झांकी दिखाएगी। यह समाज आयोजन से 21 दिन पहले व्रत रखते हुए, एक समय खाना, जमीन पर सोना व ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करने लगता है। आयोजन वाले दिन हनुमान जी का स्वरुप बने पात्र से आर्शीवाद पाने श्रद्धालु आतुर रहते हैं। शोभायात्रा में 501 महिलाएं विशेष परिधान, 150 कलाकारों की शिव बारात, 500 स्थानों पर फूलों की बारिश, ऊंट, घोड़े, बैंड, नासिक ढोल, शहनाई, आतिशबाजी होगी। सेवादारों की टीम ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ सफाई करती चलेगी। 35 सेवादारों की टीम ट्रैफिक का संयोजन करते हुए चलेगी। रविवार नौअप्रैल को मंदिर में 15 से 20 हजार तक श्रद्धालु विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली मेट्रो में छोटे कपड़ों में सफर कर रही एक महिला का वीडियो वायरल
Next: भारत ने अरूणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के पुन: नामकरण करने के चीन के कदम को किया खारिज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.