Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत
  • ऊधम सिंह नगर

शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
rns featured image new

काशीपुर। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने देसी तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। आनन-फानन में परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में शिक्षक की मौत हो गई। बताया जाता है कि शिक्षक पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। शिक्षक का इलाज भी चल रहा था। मोहल्ला चौहनान निवासी सत्यजीत सिंह (40) पुत्र नरेंद्र सिंह ने गुरुवार देर रात करीब पौने तीन बजे अपने दो मंजिले मकान में अपने पेट पर देसी तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर सत्यजीत के भाई दीपक और मां ऊपर पहुंचे तो सत्यजीत को लहूलुहान पड़ा पाया। परिजन उन्हें किसी तरह सरकारी अस्पताल लाए। वहां से उन्हें काशीपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही सत्यजीत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानाम भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा कब्जे में ले लिया है। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि शिक्षक ने देसी तमंचे से आत्महत्या की है। मृतक के भाई दीपक की तहरीर पर सुसाइड का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे एक आठ वर्षीय बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। सत्यजीत सिंह की वर्ष 2008-09 में शिक्षा विभाग में नौकरी लगी थी। वह सितारगंज के भक्तिनगर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। लॉकडाउन के चलते वह इन दिनों घर पर ही थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता प्रशांत भूषण के समर्थन में भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन
Next: ऑल्टो हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.