Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमिका के पति को मारने वाला दून से गिरफ्तार
  • देहरादून

प्रेमिका के पति को मारने वाला दून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/05/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रेमिका की दूसरे से शादी प्रेमी को नागवार गुजरी और उसने उसके पति को पाठल से वार कर मार डाला। इसके बाद फौजी अपनी यूनिट में पहुंच गया। उससे तलाश रही तेलंगाना पुलिस आज देहरादून पहुंची और क्लेमंटाउन पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर हत्यारोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस के मुताबिक थाना मलकाज गिरी तेलंगाना पुलिस की टीम थाना क्लेमेंटाउन पहुंची और बताया कि उनके क्षेत्र में हत्या का आरोपी एक व्यक्ति देहरादून में छिपा हुआ है। आरोपी गुडला श्रीनिवास रेड्डी (30 वर्ष) पुत्र मोहनराव निवासी विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश वर्तमान में सेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग क्लेमेंटाउन आर्मी एरिया में है। सूचना पर तेलंगाना पुलिस की सहायता के लिए थाना क्लेमेंटाउन से थानाध्यक्ष आर्मी एरिया स्थित 14 इन्फेंट्री डिविजन सिगनल रेजीमेंट में पहुंचे। वहां सेना के अधिकारियों को मुकदमे की जानकारी देकर एवं जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के उपरांत आरोपी को तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस के मुताबिक गुडला श्रीनिवास पिछले 8-9 महीने से अपनी यूनिट से फरार चल रहा था। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश विशाखापत्तनम मांडा लपीलेम का रहने वाला है और एक युवती से प्यार करता था। युवती की शादी कुछ समय पूर्व विजय कुमार पुत्र शंकर राव निवासी पीवीएन कॉलोनी मलकाजगीरी हैदराबाद तेलंगाना से हो गई थी। इस कारण वह युवती के पति विजय कुमार से रंजिश रखने लगा। पुलिस के मुताबिक आठ मई को वह प्रेमिका के घर गया और पाठल से वार कर उसके पति विजय कुमार की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हजो गया और 24 मई को छुपते छुपाते हुए अपनी आर्मी यूनिट क्लेमेंटाउन वापस आ गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रदान किये ऑक्सीमीटर, कहा स्वयं को रखें सुरक्षित
Next: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस के साथ झड़प में आठ भारतीय कारोबारी घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.