Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमिका की हत्या कर शव सूटकेस में बंद कर हाईवे किनारे खाई में फेंका
  • देहरादून

प्रेमिका की हत्या कर शव सूटकेस में बंद कर हाईवे किनारे खाई में फेंका

RNS INDIA NEWS 31/03/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। लिव इन में रह रही प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने शव सूटकेस में बंद कर दून-दिल्ली हाईवे किनारे खाई में फेंक दिया। हत्या के 95 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सूटकेस में युवती का सड़ागला कंकाल बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में कहा कि प्रेमिका काम ने नाम पर रात-रात भर गायब रहती थी। इसलिए उसे यह कदम उठाया।
एसएसपी अजय सिंह ने रविवार दोपहर अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर घटना खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बीते 29 जनवरी को अपनी 24 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी। कहा कि वह पटेलनगर की संस्कृति विहार कॉलोनी में रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। बताया कि बीते 26 दिसंबर से बेटी का कुछ अतापता नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। इस दौरान पता लगा कि वह संस्कृति लोक कॉलोनी में राशिद नाम के युवक के साथ लिवइन में रहती थी। मृतका की सीडीआर और अन्य साक्ष्यों से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इस दौरान पता लगा कि राशिद उम्र 23 वर्ष पुत्र मुर्सलीन बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वहां दबिश दी तो वह गायब मिला। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के आईएसबीटी पर लिए गए कमरे की निगरानी शुरू कर दी गई। शनिवार को पता लगा कि आरोपी अपने कमरे से सामान उठाने के लिए पहुंचा है। इस दौरान आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो उसने हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर आशारोड़ी से सहानपुर की ओर करीब छह किलोमीटर आगे सड़क किनारे खाई से एक सूटकेस बरामद किया गया। उसमें युवती का सड़गला कंकाल मिला। आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी, एसएसआई मनमोहन नेगी, आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही, दरोगा सीमा ठाकुर, हेड कांस्टेबल अनूप मिश्रा, कांस्टेबल हितेश, पंकज मलासी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना गौरव की बात: प्रकाश जोशी
Next: सेवानिवृत्ति पर 03 पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.