Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमी युगल मिलने के सूचना पर महापंचायत रुकी
  • हरिद्वार

प्रेमी युगल मिलने के सूचना पर महापंचायत रुकी

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

रुडकी। फरार प्रेमी युगल मामले में प्रस्तावित महापंचायत रोकने के लिए पुलिस ने आधी रात में गांव के सारे रास्ते सील कर दिए। फिर भी काफी लोग महापंचायत में शामिल होने के लिए गांव तक पहुंचने में कामयाब रहे। इस बीच रात में ही पुलिस ने लोगों को प्रेमी युगल के बरामद होने की सूचना दी। इसके बाद प्रस्तावित महापंचायत स्थगित कर दी गई। लक्सर की भिक्कमपुर चौकी के गांव का प्रेमी युगल चार दिन पहले फरार हो गए थे। युवती की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन दिन से विभिन्न संगठन धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार को स्थानीय गांवों की 40 से अधिक खापों की महापंचायत भी बुलाई गई थी। इसमें भारी भीड़ के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस महापंचायत रोकने की तैयारी में थी। इसके लिए शनिवार को ही बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बुला ली गई। पुलिस की टीमों ने शनिवार आधी रात से गांव तक आने-जाने के सारे रास्तों पर बैरिकेड लगाकर पूरी तरह सील कर दिया। फिर भी कई संगठनों के 40 से 50 स्थानीय लोग पगडंडियों के रास्ते गांव तक पहुंच गए। यहां एसडीएम हरिद्वार पूरण सिंह राणा और एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह पुलिसबल के साथ पहले से मौजूद थे। उन्होंने महापंचायत टालने के लिए स्थानीय लोगों से वार्ता की, लेकिन देर रात तक डेढ़ घंटे चली वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच पुलिस ने सूचना दी कि कोतवाली की टीम प्रेमी युगल को बरामद कर लक्सर ला रही है। महापंचायत बुलाने वाले जिवेंद्र तोमर, सूर्यकांत सैनी, गुड्डी कश्यप ने इस सूचना के बाद महापंचायत स्थगित करने की घोषणा की है। इधर, एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। प्रेमी युगल को लक्सर लाने के बाद पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना में मासूम की मौत चार घायल
Next: ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर यात्री घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.