Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुर्घटना में मासूम की मौत चार घायल
  • हरिद्वार

दुर्घटना में मासूम की मौत चार घायल

RNS INDIA NEWS 16/04/2023
rns featured image new

रुडकी। खानपुर क्षेत्र में भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे सभी पांच लोग भूसे के नीचे दब गए। पुलिस ने उनको बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार घायलों का इलाज चल रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश में जिला बिजनौर के मंडावर गांव का सुनील पुत्र शेर सिंह ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं का भूसा लादकर ले जा रहा था। उसके ट्रैक्टर पर छह साल का मासूम देव पुत्र सुनील निवासी बालावाली नई बस्ती तौफीर (मुजफ्फरनगर) समेत इसी गांव के हुकम सिंह की बेटी आरती व काजल और लक्सर के कुड़ी भगवानपुर का सोनू कुमार पुत्र रामपाल सैनी भी बैठे थे। ट्रॉली में काफी ऊंचाई तक भूसा भरे होने के कारण ट्रैक्टर हिचखोले खा रहा था। इसी वजह से पोड़ोवाली गांव से आगे जाटू वाली पुलिया के नजदीक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलटकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। इससे ट्रैक्टर पर बैठे पांचो लोग भूसे के नीचे दब गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसओ खानपुर रविंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों व राहगीरों की मदद से भूसा हटाकर पांचों को उसके नीचे से निकाला और उन्हें लक्सर के सरकारी अस्पताल भेजा। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने देव को मृत घोषित कर दिया। बाकी चारों को भी गंभीर बताकर इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर जिलाधिकारी के आदेश मिलने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओपीएस को लेकर कर्मचारियों ने पेंशन संवैधानिक मार्च निकाला
Next: प्रेमी युगल मिलने के सूचना पर महापंचायत रुकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.