Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • प्रेमी के साथ लिव इन में रहने के लिए पति से भी कॉन्ट्रैक्ट तय कर रही पत्नियां
  • मध्य प्रदेश

प्रेमी के साथ लिव इन में रहने के लिए पति से भी कॉन्ट्रैक्ट तय कर रही पत्नियां

RNS INDIA NEWS 28/03/2022
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। भोपाल में एक नया ट्रैंड नजर आ रहा है। जिसमें लिव इन पार्टनर आगे विवाद से बचने के लिए अपने रिश्ते का नोटरी कॉन्ट्रेक्ट बनवा रहे हैं। प्रदेश में पुरुषों के लिए कार्यरत भाई संस्था के पास ऐसे कुछ मामले पहुंचे हैं। इनमें पतियों ने संस्था से मदद मांगी है। उनका कहना है कि पत्नियां अपने लिव इन पार्टनर के साथ रहने लगीं और उन्हें नोटरी की कॉपी थमा दी। राजधानी के एक मामले में शादी के 13 साल बाद पत्नी अपने से करीब 14 साल छोटे प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने चली गई। वह पति को तलाक देने को भी तैयार नहीं है। पत्नी ने अपने लिव-इन संबंधों का नोटरी से अनुबंध कराया हुआ कॉन्ट्रैक्ट पोस्ट से पति के पास भेज दिया। इसमें लिखा था- मैं शादीशुदा हूँ और मेरे दो बच्चे हैं। मैं अपने पति के साथ रहना चाहती, लकिन उससे तलाक भी नहीं लेना चाहती हूँ। मैं अपने 21 वर्षीय पार्टनर के साथ लिव-इन में रहूंगी। वही मेरा और मेरे बच्चों के भरण-पोषण का खर्च उठाएगा। मैं न तो पार्टनर की संपत्ति पर कोई हक नहीं जताऊंगी और न ही उस पर शादी के लिए दबाव डालूंगी। मामले में पति ने भाई संस्था के भोपाल को-आर्डिनेटर जक़ी अहमद से मदद मांगी थी। अब पति ने बच्चों की कस्टडी और तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। शाहपुरा क्षेत्र के एक मामले में पत्नी ने लिव इन पार्टनर के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसमें पति पर कई आरोप लगाए गए हैं। पत्नी ने कान्ट्रेक्ट में लिखा है कि पति बिना वजह झगड़ा करके गायब हो जाता है। ऐसे में उसे लिव इन पार्टनर के साथ रहने के अलावा कोई उपाय नजर नहीं आता। यह पति को तलाक नहीं दे रही। वहीं, लिव इन पार्टनर की ओर से शर्त में लिखा गया है कि वह बच्चों या महिला पर अधिकार नहीं जताएगा और उनकी हर जिम्मेदारी उठाएगा। ठीक नहीं यह ट्रेंड : समाजशास्त्री प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि यह ट्रेंड भारतीय समाज के लिए ठीक नहीं। हमारे यहां रिश्ते दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच बनते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित
Next: संदिग्ध हालत में मां बेटी की झुलस कर हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.